लोक परीक्षा संशोधन विधेयक युवाओं के हित में ऐतिहासिक कदम : शिव नाथ यादव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। भाजपा जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री शिव नाथ यादव ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने का स्वागत करते हुए इसे देश के करोड़ों युवाओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि यह कानून प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और प्रश्नपत्र लीक, नकल तथा परीक्षा माफिया पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। श्री यादव ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं लाखों-करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़ी होती हैं। ऐसे में प्रश्नपत्र लीक और संगठित परीक्षा अपराध न केवल मेहनती अभ्यर्थियों के साथ अन्याय करते हैं, बल्कि पूरी परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को भी प्रभावित करते हैं। संशोधन विधेयक के माध्यम से ऐसे अपराधों के विरुद्ध दंडात्मक प्रावधानों को और अधिक कठोर बनाया गया है, जिससे परीक्षा माफिया और अनियमितताओं में शामिल तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई संभव होगी। उन्होंने कहा कि इस संशोधन से परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों और सेवा प्रदाताओं की जवाबदेही भी बढ़ेगी, जिससे परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और विश्वसनीय बनेगी। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार युवाओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस निर्णय ले रही है। श्री यादव ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक युवा को उसकी योग्यता और मेहनत के आधार पर निष्पक्ष अवसर मिले। यह संशोधन विधेयक ईमानदार प्रतिभाओं को संरक्षण देने तथा परीक्षा संबंधी अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई