रविशंकर के पक्के मकान का सपना हुआ पूरा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर 9 मार्च 2023/

केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से लाखों गरीब असहाय निराश्रित लोगों का सपना साकार हो रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजना से हितग्राहीयों की आवास संबंधी मूलभूत आवश्यकता पूरी हो रही है।

जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से लगभग 42 किमी दूर लखनपुर जनपद के ग्राम पंचायत कुंवरपुर के रहने वाले  रविशंकर पेशे से किसान हैं।

भूमि कम होने के कारण किसी तरह अपनी तथा अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं। शहर के पक्के मकान को देखकर उनके मन में भी पक्के का मकान बनाने की चाह थी।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2019-20 में उनका प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ।

रविशंकर ने बताया कि आवास स्वीकृत होने की जानकारी मिलने पर मुझे बहुत खुशी हुई तथा पक्के मकान में रहने का मेरा सपना पूर्ण होता दिखने लगा। हम अपने परिवार के साथ पूरी लगन से पक्के आवास का निर्माण में लग गए।

मुझे मेरे खाते में किश्तों के रूप में आवास निर्माण कार्य की राशि प्राप्त होते गई जिससे मैंने अपना प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य पूर्ण किया।

मुझे पक्के आवास की आवश्यकता थी जो प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा पूरा हुआ। मैं बेहद खुश हूं और प्रधानमंत्री आवास के मैं तथा मेरे परिवार के सदस्य छत्तीसगढ़ शासन के बहुत आभारी हैं।

वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए भी जारी हुआ प्रथम किश्त- प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले को कुल 12 हजार आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिनमें कुल 2 हजार 567 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि 6 करोड़ 41 लाख रुपये जारी हो चुकी है। उक्त किश्तों की राशि का आवंटन हितग्राहियों के आधार पर बेस्ड पेमेंट के माध्यम से किया जा रहा है। प्रतिदिन हितग्राहियों के आधार कार्ड का सत्यापन कर किश्तों की राशि का भुगतान आधार बेस्ड पेमेंट के माध्यम से निरंतर जारी है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan