पुहपुटरा व तुरियाबीरा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

ब्यूरोचीफ अंबिकापुर आशिक  खान 

 

शिवकुमारी को शिविर में मिला ऋण पुस्तिका

 

अम्बिकापुर  लखनपुर जनपद के ग्राम पंचायत पुहपुटरा व लुण्ड्रा जनपद के ग्राम पंचायत तुरियाबीरा में गुरुवार को जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में आस-पास के गांव के ग्रामीण अपनी समस्या लेकर उपस्थित उपस्थित हुए और आवेदन भी प्रस्तुत किये।

पुहपुटरा में गांव के ही श्रीमती शिवकुमारी ने ऋण पुस्तिका के लिए आवेदन प्रस्तुत किया जिसके आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए शिविर में ही ऋण पुस्तिका बना कर दिया गया।

तुरियाबीरा शिविर में कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 8 का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष को शीघ्र निराकरण के निर्देश के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।

आवेदनों में सर्वाधिक राजस्व, पंचायत, विद्युत व पीएचई विभाग से सम्बंधित थे।

पुहपुटरा शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका सिंह, तहसीलदार श्रीमती गरिमा ठाकुर, जनपद सीईओ श्री वेद प्रकाश पांडेय, तुरियाबीरा शिविर में एसडीएम श्री आरएस ठाकुर साहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan