: रमजान शरीफ का दिखा चांद, पाक महीना कल से शुरू, जानिए रोजा के दौरान क्या करें और क्या न करें

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

ब्यूरोचीफ अंबिकापुर सरगुजा

आशिक  खान

 

 

इस्लाम का पवित्र महीना रमजान (ramadan 2023 india) भारत में कल यानी शुक्रवार (24 मार्च) से शुरू हो रहा है. राजधानी रायपुर में रमजान का दीदार हो गया है. इस्लाम के मानने वाले लोग कल से रोजा रखेंगे. रमजान (ramadan) में तरावीह पढ़ने का भी काफी महत्व होता है. तरावीह आज गुरुवार से सभी मस्जिदों और खानकाहों में शुरू हो जाएगा l

रोजे का महत्व और कायदा

रमजान (ramadan) में रोजा रखने के लिए सूर्योदय से पहले सेहरी की जाती है. सेहरी में दूध, फल या अन्न से बनी चीजों का सेवन किया जा सकता है. सेहरी के बाद एक दुआ पढ़ी जाती है, जिसके बाद से रोजा शुरू हो जाता है. रोजा शुरू होने के बाद सूर्य ढलने तक रोजेदार को एक बूंद पानी की भी इजाजत नहीं होती है. रोजा रखने के दौरान रोजेदार दिनभर भूखे-प्यासे रहकर अपनी इच्छाओं पर काबू पाता है. रोजा गरीबों, यतीमों, जरूरतमंदों के दुख-दर्द और भूख प्यास का अहसास करता है. रोजे की हालत में इंसान झूठ, चोरी, चुगली, धोखेबाजी, अत्याचार जैसी सामाजिक बुराइयों से बचता है. शाम के समय यानी मगरिब की नमाज से ठीक पहले इफ्तार (रोजा) खोला जाता है.”“रमजान (ramadan india) में लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रोजा यानी उपवास रखते हैं. रोजा शुरु करने से पहले सेहरी (Sehri) की जाती है और रोजा खोलने के लिए इफ्तार (Iftar) किया जाता है. रमजान के पहले 10 दिन का रोजा रहमत, दूसरे 10 दिन का रोजा बरकत और आखिर 10 दिन का रोजा मगफिरत कहलाता है. रमजान का महीना खत्म होने के बाद ईद (Eid) का त्योहार मनाया जाता है. इस्लाम में शुक्रवार यानी जुमा बड़ा दिन होता है और इस दिन का काफी महत्व होता है. रमजान में इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है. इस बार रमजान के दौरान पांच जुमा (शुक्रवार) पड़ेंगे.”

Aashiq khan
Author: Aashiq khan