किसान कल्याण संघ का शांखनाद रायपुर साइंस कॉलेज मैदान मे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

किसान कल्याण संघ के द्वारा संगठन के 15 उद्देश्य पूरी छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में दीवाल लेखन संपन्न 

 

रायपुर किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सह प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पप्पू घनश्याम यादव जी के नेतृत्व में पहली बार किसानों के अधिकार , बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की पर्पस में किसान कल्याण संघ के मुख्य उद्देश्य 15 बिंदु को 1 मई श्रमिक दिवस के शुभ अवसर पर पूरी छत्तीसगढ़ के सभी जिलो में दीवाल लेखन किया गया

जिसमें प्रथम दीवार लेखन कांकेर जिला के ब्लॉक चरामा से संचालित किया गया इसके बाद शक्ति ,जांजगीर चांपा ,जसपुर ,धमतरी, सुकमा, कोंडागांव ,बीजापुर , मनेंद्रगढ़ ,भरतपुर चिरमिरी ,कोरिया ,कबीरधाम , रायगढ़ ,सारंगढ़ बिलाईगढ़ इस प्रकार से सभी जिलों में दीवार लेखन का कार्य संचालित किया जा रहा है

यह दीवार लेखन आगामी 15 जून तक चलेगा जिसमें सभी जिलों के गांव गांव गली मोहल्ला ,चौक चौराहा में किसान कल्याण संघ के 15 बिंदु के मुख्य उद्देश्य के साथ-साथ किसान भाई-बहन एवं बेरोजगार को रोजगार संबंधित शंखनाद करने के लिए रायपुर के साइंस कॉलेज में 3लाख किसान भाई-बहन एकत्रित हो रहे हैं

जिस प्रकार से हमारे संगठन पूरे भारत देश के अलग-अलग राज्यों में संपादित होकर संगठन के उद्देश्यों का निर्माण कर रहे हैं उसी प्रकार से छत्तीसगढ़ में भी तेजी से 33 जिलों में जिलाध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं 5संभाग अध्यक्ष के कर कमलों के द्वारा जिले के कोने कोने में हमारे संगठन को उद्देश्यों को चलाया जा रहा है

इस दिवाल लेखन में यह संदेश दिया जा रहा है कि वास्तव में हमारा संगठन किस उद्देश्य को लेकर काम कर रहा है आपको अवगत करा दे छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार रायपुर के साइंस कॉलेज में 15 जून के आते तक दीवाल लेखन गांव गांव , गली मोहल्ला, चौक चौराहा में दीवाल लेखन किया जाएगा

 

जिसमें किसान कल्याण संघ के द्वारा छत्तीसगढ़ के 33 जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी साथ में किसान भाई बहन मिलकर आवाज उठाएंगे और दीवाल लेखन को संपादित करेंगे l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan