
मिनी राइस मिल लगाकर महिलाओं ने कमाए 55 हजार
मनेंद्रगढ़ ब्रेकिंग
शासन की महत्वाकांक्षी रीपा योजना से जुड़कर महिला स्व सहायता समूह की महिलाएँ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।
रीपा योजना से मिले आर्थिक संबल से विभिन्न रोजगार मूलक गतिविधियाँ भी संचालित की जा रही हैं।
समूह की महिलाएँ घर के नज़दीक स्व-रोजगार प्राप्त करके घर खर्च में अपना योगदान दे रही हैं।
जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ से करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर खड़गवां विकासखंड में ग्राम पंचायत चिरमी बसा हुआ है।
चिरमी में गंगामय स्व-सहायता समूह की दीदीयो ने शासन की रीपा योजना का लाभ उठाते हुए मिनी राईस मिल स्थापित किया।
अब वे राइस मिल से चावल निकालने (मिलिंग) का काम करती हैं।
पहले महिलायें घर में खेती-बाड़ी का काम किया करती थीं जिसमें जगह की समस्या और पैसे की कमी होती थी। बड़ी कठिनाई से माह में 2 से 3 हजार रूपये तक का आय ही हो पाता था।
रीपा योजना से जुड़ने के बाद उन्हें वार्किंग शेड और भवन प्राप्त हुआ जिससे उनके कार्य का विस्तार बड़े स्तर पर हुआ। अधिक सुविधाएँ प्राप्त होने के कारण उनके आय में तेजी से वृध्दि हो रहा है।
सुगधित चावल की मांग बहुत अधिक होने के कारण आज राइस मिल की माँग बढ़ गई है। लगभग 2 माह के अल्प समय में ही महिलाओं ने 55 हजार से अधिक की कमाई की है।
उनके द्वारा रीपा के तहत अन्य आर्थिक गतिविधियों भी संचालित की जा रही हैं।
कमाई से प्राप्त राशि से घर के बर्तन और बच्चों की पढ़ाई में पैसा का उपयोग किया जाता है।






