
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
सूरजपुर जिले के भईयाथान विकास खंड के ग्राम पंचायत भवराही से डुमरिया रास्ट्रीय राजमार्ग तक का डामरीकरण लोक निर्माण विभाग से द्वारा कराया गया है वहीं सड़क मार्ग के साइड फिलिंग के कार्य को स्थरहिन् तरीके से कराकर इतिश्री कर लाखों का वारा न्यारा कर दिया गया किन्तु विभाग के मैदानी अधिकारी के रहमोकरम से मुरुम की जगह पर लाल मिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया है कही कही पर फैलाई गई है तो कही कही पर ऐसे ही डंप कर छोड़ दिया गया है जिससे राहगीरों मुसाफ़िरो व यात्रीयों के लिए दुर्घटना की असंका बना हुआ है नित्य साइड लेने देने मे काफी दिक्क़ते आने लगी है रात्रि कालीन और भी बड़ी समस्या बाईक वालो को होता है जिससे कई लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके वहीं दिन मे बिछाए गए मुरुम की जगह मिट्टी से लोगों को धूल से ग्रसित होना पड़ रहा है लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा बिछाए गए मुरुम की जगह मिट्टी मे पानी नहीं डाला न ही रोलर चलाया गया इस तरह लोक निर्माण विभाग द्वारा नियम कानून व स्टीमेट के विपरीत कार्य कराकर इतिश्री करा दिया जिसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है
ज्ञात हो की लोक निर्माण विभाग के द्वारा कराये गए सड़क मार्ग से लोगों को काफी राहत तो मिली लेकिन साइड फिलिंग मे दोनों साइड मिट्टी डालकर छोड़ने और कही कही बिछाने पर धूल से शराबोर होना पड़ रहा है,
ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने सड़क मार्ग के साइड सोल्डर मे गुणवत्ता पूर्वक मुरुम बिछाने और पानी का छिड़काव कर रोलर चलाने की गुहार जिला प्रसासन से लगाया है,
अब देखना है की विभाग कार्य को प्रगति को अग्रसर कर पाता है या लोगों को इसी तरह की परेशानी होती रहेगी, अभी तो धूल खा रहे हैँ किन्तु बरसात मे सड़क मार्ग के साइड फिलिंग मिट्टी मे कीचड होने से लोगों को और भी परेशानी होना तय है l






