
अम्बिकापुर ब्यूरो
आयुक्त एवं सदस्य सचिव सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण ने बताया कि सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष द्वारा क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए हैंडपंप खनन सहित विभिन्न कार्यों के संपादन हेतु राशि पुनराबंटित की गई है। इस कार्य हेतु 2 करोड़ 63 लाख 50 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हैण्डपंप खनन, सीसी रोड निर्माण, पुलिया निर्माण, तटबंध निर्माण, सांस्कृतिक भवन निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, पाईप पुलिया निर्माण, चेक डेम निर्माण कार्य शामिल है l
Author: Aashiq khan
Post Views: 136





