
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
सुरजपुर जिले के समस्त विकास खंडो मे बिजली व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गया है,जिससे ग्रामीणों सहित नगर वासियों को नियमित परेशानी झेलना पड़ रहा है, विदित हो की ज़ब से बिल हाफ हुई है तब से बिजली साफ है हर आधा घंटे, मे बिजली काट दिया जाता है हल्की हवा चले पानी गिरे कुल मिलाकर बिजली विभाग वालो को एक बहाना चाहिए की हवा चला, पानी गिर गया, मेंटनेस कर रहे तरह तरह की समस्या बताकर बिजली काट दिया जा रहा है किन्तु इस समय बरसात की शुरुवात हो चूका है ऐसे मे विभिन्न तरह के कीड़े मकोड़े सांप बिच्छू सहित विषैले जीव जंतुओ का निकलना प्रारम्भ हो चूका है ऐसे मे बिजली की अघोषित कटौती से लोगों को अंधेरा मे घंटो गुज़ारना पड़ता है लेकिन विभाग के अधिकारीयों के द्वारा अबतक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, बताया जाता है की शहरों की लाइट कुछ हद टक ठीक ठाक है किन्तु ग्रामीण अंचलो मे लो वोल्टेज की समस्या काफी दिनों से चलता आ रहा है गांव मे बोरिंग मशीन तो कोशो दूर है , टुल्लू पम्प तक नहीं चल पा ता है लोगों लोगों को पीने नहाने जैसे निस्तार के पम्प चलाने मे दिक्क़ते आ रहीं है, जिससे लोग हलाकान हो चुके है ज़ब से सरकार द्वारा सरकार ने बिजली बिल हाफ किया है तब से बिजली क्षेत्र से साफ हो चूका है ग्रामीणों वरिष्ठ नागरिको ने कहा की इस तरह ही अगर बिजली का संचार होता रहेगा सुधार नहीं किया जाता है तो बिजली विभाग के लचर व्यवस्था का विरोध करते हुए चक्का जाम व आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रसासन की होंगी l





