

सूरजपुर अनिल साहू प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह के प्रयास से शासकीय कन्या महाविद्यालय के नवीन भवन निर्माण हेतु 4.66 करोड़ की राशि स्वीकृत हो गई है। इससे अब उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्राओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में 15 वर्षों से लंबित कन्या महाविद्यालय की मांग को पहले पूरा किया जा चुका है। भवन के अभाव में यह महाविद्यालय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय की एक भवन में लगता था,मगर विधायक खेल साय सिंह के प्रयास से अब कन्या महाविद्यालय का खुद का अपना भवन होगा। विधायक प्रतिनिधि नरेश राजवाड़े ने बताया कि शासकीय कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के नवीन भवन निर्माण हेतु राशि ₹ 4.66 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी किया गया। जिससे छात्राओं में हर्ष का माहौल है।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर


