परिवर्तन यात्रा से भ्र्स्ट भूपेश सरकार का परिवर्तन का आगाज होगा :चंदेल

युवा मोर्चा ने किया ऐतिहासिक स्वागत

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का भाजयुमो अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में परिवर्तन रथ का जोरदार स्वागत किया गया।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने साढ़े चार सौ की संख्या में बाइक रैली निकालकर ग्राम शिवपुर में यात्रा का स्वागत किया और वहां से बाइक रैली के साथ यात्रा रामानुजनगर पहुंची जहां पर आम सभा को संबोधित कर नेताओं ने सरकार को आड़े हाथों लिया।

परिवर्तन यात्रा से भ्रष्ट भूपेश सरकार के परिवर्तन का होगा आगाज- चंदेल

 

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को घोटालों का प्रदेश बना दिया- नेताम

 

भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह के समर्थन के लिए किया अपील

 

परिवर्तन यात्रा का देवनगर में हुआ भव्य स्वागत

सूरजपुर जिले के राजनीतिक गढ़ रामानुजनगर मे श्री चंदेल ने जनसमुदाय से कहाँ 

 विकसित राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ सबसे अग्रणी हो ऐसे सोंच के साथ छत्तीसगढ़ का गठन हुआ था लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य को कांग्रेस पार्टी की झूठी सरकार ने अटल जी के सपनों के छत्तीसगढ़ को भय, भूख भ्रष्टाचार व अपराध का गढ़ बना दिया है।

पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। उक्त उद्गार भाजपा के परिवर्तन यात्रा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के रामानुजनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए दिए।

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा परिवर्तन रथ के साथ पूरे प्रदेश में प्रवास कर रही है।

इसी क्रम में भटगांव विधानसभा क्षेत्र के भैयाथान से चल कर प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र पहुंची जहां सूरजपुर व देवनगर में मंडल में जोरदार स्वागत किया गया।

इसके उपरांत परिवर्तन यात्रा रामानुजनगर पहुंची जहां आमसभा का आयोजन किया गया था।

आमसभा को संबोधित करते हुए नारायण चंदेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यात्राओं का इतिहास रहा है जब जब भारतीय जनता पार्टी यात्रा निकाली है

तब तब परिवर्तन आया है।2003 में भी कुंवर दिलीप सिंह जूदेव के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई

थी तब छत्तीसगढ़ मे सत्ता परिवर्तन हुआ था।डां रमन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले पायदान पर खड़े छत्तीसगढ़ को संवारने का काम किया और विकसित राज्य बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया लेकिन 2018 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी झूठे घोषणा पत्र और 36 वादे कर जनता को धोखे में रखकर समर्थन ले लिया

और प्रदेश में सरकार बना ली। लेकिन जब से भूपेश बघेल की सरकार बनी छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया श्री चंदेल ने कहा कि कांग्रेस ने नारा दिया था

वक्त है बदलाव का लेकिन अब जनता कह रही है वक्त है पछताव का, कांग्रेस ने नारा दिया भूपेश है तो भरोसा है लेकिन अब जनता कह रही है

भूपेश है तो धोखा है। श्री चंदेल ने जनता से अपील की कि भाजपा ने किसान के बेटे भूलन सिंह मरावी को प्रत्याशी बनाया है आप प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र से भूलन सिंह को जीताकर भेजिए

पूर्व मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्ट व निकम्मी सरकार ने छत्तीसगढ़ को घोटालों का प्रदेश बना दिया है

 कोयला घोंटाला, शराब घोंटाला पीएससी घोंटाला गोबर घोंटाला गौठान में घोंटाला के साथ निचले स्तर पर भी व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार भूपेश बघेल है

। श्री नेताम ने कहा कि महादेव एप के सट्टा बाजार में कांग्रेस मौन क्यों है बताओ ना भूपेश महादेव के सट्टा बाजार में कांग्रेस के कौन कौन हैं यह तो बताना ही पड़ेगा। श्री नेताम ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से हम लोगों में जनचेतना जागृत करने आए हैं उन्होंने प्रेमनगर से भूलन सिंह को जिताने की अपील की।

सभा को संबोधित कर प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी ने भी क्षेत्र वासियों से आशीर्वाद मांगा।कार्यक्रम में यात्रा प्रभारी मोती लाल साहू, अनुराग सिंहदेव, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा पूर्व सांसद कमलभान सिंह,पूर्व विधायक नवीन मारकंडे, भीमसेन अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबू लाल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, प्रेमनगर मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह महामंत्री सुमंत साहू, राजेन्द्र सिंह अरूण गुप्ता, सौभाग्य दुबे, राम बिलास साहू, छन्नू लाल साहू ,आशुतोष दुबे, सुनील साहू,ससांक दुबे, बंसी शर्मा, सहित भाजपा भाजयुमो पदाधिकारी कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

*देवनगर के स्वागत सभा में उमड़ी भारी भीड़*

परिवर्तन यात्रा का भाजपा मंडल देवनगर में जोरदार स्वागत किया गया

।बड़ी संख्या मे गांव गांव से सैला सुग्गा नर्तक दलो ने आकर्षक प्रस्तुति देकर यात्रा का स्वागत किया।देवनगर की स्वागत सभा में जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रामशिरोमणि साहू,अशोक यादव, हेमदास मिश्रा, दौलत सिंह, बाबूलाल प्रजापति, दीपक मुंगेरी, मानिक चंद पोर्ते, शकुंतला देवांगन, हरि यादव मोहर साय सहित बड़ी संख्या मे भाजपा भाजयुमो व महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

best news portal development company in india