अधिवक्ता संघ ने विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष को सम्मानित किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर 

 

-जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया l

सूरजपुर —–प्रेमनगर क्षेत्र के विधायक भूलन सिंह मरावी, नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया 

 

   विधायक भूलन सिंह और नगरपालिका अध्यक्ष ह्री के के अग्रवाल को जिला अधिवक्ता संघ ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया !

 यह सम्मान विधायक की सरलता, सहजता और नगरपालिका अध्यक्ष को नगर की साफ सफाई व्यवस्था, वार्डों में सड़कें तथा शहर को एक शानदार शेडयुक्त रंगमंच मैदान देने के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया है ! 

 

   संघ के अध्यक्ष जी.एस.मिश्रा ने अपने स्वागत उद्बोधन में विधायक से सूरजपुर जिले में श्रम न्यायालय की स्थापना, पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग साथ ही प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं का सामूहिक बीमा और फर्नीचर हेतु दस लाख रुपए की मांग की गई 

वहीं सभाकक्ष के वॉश रूम के लिए संघ के अध्यक्ष ने नगरपालिका अध्यक्ष से पचास हजार रुपए की मांग किया !

 

   विधायक ने दस लाख रुपए की स्वीकृति तत्काल दे दी, साथ ही अन्य मांगों के लिए उन्होंने कल ही मुख्यमंत्री को पत्र लिख अवगत कराने की बात कही !

 

   नगरपालिका अध्यक्ष ने संघ के अध्यक्ष द्वारा मांगी गई राशि पचास हजार रुपए की जगह दो लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी ! 

  कार्यक्रम का सफल संचालन सुशील निगम और आभार प्रदर्शन संजय भारत के द्वारा किया गया !

  मंच में वरिष्ठ अधिवक्ता बी एन तिवारी, एच एन मिश्रा, ए के गोयल उपस्थित रहे ! 

कार्यक्रम में एच एन श्रीवास्तव,राजेंद्र पाठक, व्हीएस मिश्रा, नरेश कौशिक, थलेश्वर साहू, राजेंद्र यादव, नीलेश साहू, राजू दास एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे !

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई