देश बचाओ वोट बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर मे जन चौपाल –लोक तंत्र और मताधिकार का लिया संकल्प

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में जन चौपाल, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प

 

सूरजपुर। लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की सुरक्षा एवं आम नागरिकों की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से देशभर में चलाए जा रहे कांग्रेस के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत सूरजपुर में जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों के बीच पहुंचकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था, मतदाता सूची में पारदर्शिता तथा कथित वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जफर हैदर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूरजपुर ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के हाथों में होती है और प्रत्येक नागरिक का एक-एक वोट उसकी आवाज एवं संवैधानिक अधिकार का प्रतीक है। इसलिए मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता, पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की अनिवार्य आवश्यकता है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए तथा किसी भी मतदाता को उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

 

जफर हैदर ने आगे कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को जागरूक करना, लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग बनाना और वोट की ताकत का महत्व समझाना है। जन चौपाल जैसे कार्यक्रम जनता और संगठन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

 

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह, भावना सिंह ,संजय डोसी ,बिहारी कुलदीप ,आशीष यादव, धर्मेद सिंह ,लछमन रजवाड़े ,जाकेश राजवाडे ,बिजद्र गोयल ,सकिल हुसैन ,बीरेंद्र मिश्रा, दीप्ती स्वई ,गीता पूरी, रश्मि शर्मा ,शाहरुख खान, अदनान सीदीकी,रामचंद्र राजवाड़े, बाबूलाल रजवाड़े, हिमाचल रजवाड़े ,राजकुमार सिंह ,संतोष पावले, हुपेश प्रजापति, लोलो खान ,किसुन सिंह, शेषमनी सिंह ,सोमू सिंह, हरकलाल रजवाड़े, चूमेल रजवाड़े ,अखिलेश देवांगन, रितेश , प्रवीण सोनी, धनश्याम सहित काफी संख्या मे कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे l

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan