नौकरी लगाने के नाम से दो लोगों से एक लाख की ठगी —फरियादी पहुँचे थाना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रामानुजनगर में नौकरी के नाम दो लोगों से एक लाख रूपये की ठगी, पीड़ित ने थाने में की शिकायत

रामानुजनगर। उमापुर निवासी एक युवक ने अपने ही पड़ोसी पर केतका खदान में नौकरी लगाने के नाम पर दो लोगों से एक लाख रुपये ठगने का आरोप मामला प्रकाश मे आया है। पीड़ित ने थाना रामानुजनगर में लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है।

प्रार्थी अरुण कुमार देवांगन (23 वर्ष) निवासी उमापुर ने बताया कि सन 2025 में उसके पड़ोसी राकेश देवांगन पिता कवल साय, जो खुद केतका खदान में गाड़ी चलाता है, ने गांव के कई लड़कों को झांसा दिया कि वह 60-60 हजार रुपये में केतका खदान में नौकरी लगवा देगा।

पीड़ित ने फोन-पे के माध्यम से 60 हजार रुपये दे दिए। आरोपी ने कहा था 3 माह में नौकरी लग जाएगी, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। पैसा वापस मांगने पर आरोपी टाल-मटोल करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने फर्जी मेडिकल और VT प्रमाण पत्र भी बनाकर दे दिया है। पीड़ित का कहना है कि उसके अलावा गांव के कई और लोगों से भी इसी तरह पैसा लिया गया है।, वहीं थाना प्रभारी रमेश पटेल ने कहा की निश्चित पीड़ित लोगों को नयाय मिलेगी, आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया जायेगा

Aashiq khan
Author: Aashiq khan