जुआ खेल रहे चार जुवारियों को पुलिस ने दबोचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो

रामानुजनगर में नए थाना प्रभारी का एक्शन, जुए के अड्डे पर छापा, 4 जुआरी गिरफ्तार*

रामानुजनगर। थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभालते ही रमेश पटेल ने बदमाशों और जुआरियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लगातार हो रही कार्यवाहियों से जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विदित हो कि बुधवार शाम करीब 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि उमापुर बाजार के समीप कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमेश पटेल के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा और मौके से जुआ खेल रहे चार आरोपियों को दबोच लिया।पकड़े गए आरोपी

1. भानु प्रताप पिता स्व. गुलाब राम उम्र 38 वर्ष निवासी उमा (सूरजपुर)

2. मुनीराम यादव पिता जागलाल सा उम्र 65 वर्ष

3. विट्टू उर्फ लाडू पिता स्व. शिवचरण उम्र 20 वर्ष

4. कुरवाला बाई (सभी निवासी आंजा/उमापुर क्षेत्र)

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से *ताश पत्ती और 800 रुपये नगद* जप्त किया है। सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ के बाद जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रमेश पटेल के साथ बिसुनदेव पैकरा सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी, किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan