

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर मे
आम जनता की मांग पर
लगातार हो रहे एक्सीडेंट दुर्घटना को देखते हुए सूरजपुर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी अरुण नेताम के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने पूरे दलबल के साथ प्रतापपुर थाना के सामने व नगर विभिन्न चौक चौराहे पर तेज रफ्तार पिकअप सब्जी मंडी सहित ट्रको पर कार्यवाही करते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा कसने के साथ 43 पिकअप वाहन का एक्स्ट्रा चमकीला लाइट उखाड़गया और 54 पिकअप एवं ट्रक में चलानी कार्रवाई करते हुए
16200 शासकीय कोर्स में प्राप्त किया
तथा 8:30 बजे से 11:30 बजे तक वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले के ऊपर कार्रवाई करते हुए प्रतापपुर थाना के सामने से चंदौरा थाना तक स्पीड लिमिट में वाहन चलाने की समझाइस दी गई
ज्ञात हो की नगर में रोजाना एक्सीडेंट सहित मवेशियों के ऊपर वाहन चढ़ाकर भागा जा रहा है।
जिससे नगर के व्यस्ततम सड़क पर भी तेज रफ्तार वाहनों का धीरे नहीं चलने से व्यापारी, आम नागरिक, भारीआक्रोषित है
इन पर कार्यवाही करने की शिकायत सूरजपुर एसपी सहित थाना प्रभारी व एसडीएम से प्राप्त हो रही थी,
तथा लगातार कार्रवाई के लिए मांग किया जा रहा था
सब्जी के आड़ में करते हैं कई अवैध कारोबार का गोरखधंधा, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर प्रतापपुर बनारस मार्ग के दौरान कई मादक पदार्थ गांजा,अफीम, चरस,कोकीन उत्तर प्रदेश से लाई जा रही अंग्रेजी शराब, कोरेक्स फैंसी ड्रिल, ओनरेक सिरप नशीली इंजेक्शन गोलियां,सहित कई मादक पदार्थ इन्हीं सब्जी वाहनों के माध्यम से अवैध कारोबार फल फूल रहा है जिसके लिए जांच करवाई करने की मांग है।
जांच कार्यवाही के दौरान एक पिकअप वाहन पूरी तेज रफ्तार से दो पुलिसकर्मियों को कुचलते कुचलते थाना के सामने बचाया ओवरलोडिंग होने के कारण एवं तेज रफ्तार होने के कारण पिकअप वाहन लहर गया जिसके वजह से दो पुलिसकर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई ऑन ड्यूटी इस दौरान नगर के लोग भी खड़े थे और थाना प्रभारी सहित थाना के समस्त स्टाफ थे
कई लोग ऐसे भी हैं जो गलत कार्य करते हैं और नेताओं का धौष दिखाकर पुलिस को ही धमकाने में लगे होते हैं।
जिसका आम नागरिकों ने कड़ा विरोध किया है।

पुलिस की जांच कार्यवाही देखकर कुछ पिकअप वाहन बस स्टैंड के रास्ते से अमन दोन के रास्ते एवं बाबा पर नया बस स्टैंड के रास्ते भागते हुए नजर आए इनके तेज रफ्तार वाहन के वजह से हर समय दुर्घटना होने का डर बना होता है। तथा तेज रफ्तार सब्जी मंडी वाहनों का ड्राइवर का भी पिटाई दुर्घटना करने पर कई बार आम नागरिकों ने किया है। तथा एक दिन पूर्व भी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक पिकअप वाहन युवक को ठोकर मारा था जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी और पिकअप वाहन फरार हो गया है।
इस विषय में थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने कहां की लगातार वाहनों की चेकिंग एवं तेज रफ्तार पर कार्रवाई की जाएगी




