पालक शिक्षक मेगा बैठक आहूत किया गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ब्यूरो अंबिकापुर

पालक शिक्षक मेगा बैठक संपन्न हुआ 

रामानुजनगर – छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सुरजपुर रोहित व्यास, संयुक्त संचालक सरगुजा संजय गुप्ता के मार्गदर्शन एवं डी ई ओ राम ललित पटेल, डी एम सी शशिकांत सिंह बीईओ पंडित भारद्वाज के मार्गदर्शन में विकासखंड रामानुजनगर के सभी 35 संकुलों में पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन संपादित किया गया। सभी संकुलों में कलेक्टर के द्वारा कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति किया गया था।

इस तारतम्य में संकुल पतरापाली में पालक शिक्षक मेगा बैठक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि कमला प्रसाद दुबे एवं धनीराम यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती माँ के दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राचार्य नवल सिंह ने आज के पालक शिक्षक मेगा बैठक के 12 बिंदुओं को अलग अलग प्रभारी शिक्षको से संबोधित कराया। मुख्य अतिथि श्री दुबे ने अपने शिक्षकीय कार्यकाल के बारे में सभी को बताया। सभी प्राथमिक, मिडिल, हाई स्कूल में विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया एवं इन सभी समस्याओं के समाधान एवं उपाय पालकों से सुझाव लिया गया। शिक्षको द्वारा राज्य शासन की विद्यालयीन योजनाओं क्रियाकलाप के बारे में जानकारी जैसे मेरा कोना, छात्र दिनचर्या, बच्चों ने क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, परीक्षा पे चर्चा, निशुल्क पाठ्य पुस्तक, बस्ता विहीन शनिवार, छात्र वृत्ति योजना, निशुल्क सरस्वती सायकल योजना, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र बनाना, मध्यांह भोजन, न्योता भोज, विभिन्न खेलों का आयोजन,स्वास्थ्य परिक्षण एवं पोषण आहार, चिरायु , योजना, निःशुल्क गणवेश वितरण, ट्यूनिंग क्लास, विज्ञान इंस्पायर अवार्ड,डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से तकनीकी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों को विशेष कोचिंग, इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय में राज्य शासन द्वारा योजना_ टी एल एम, बालवाड़ी,

जादुई पिटारा,अंगना में शिक्षा, किचन गार्डन, एम डी एम, महतारी दुलार योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस मेगा बैठक में संकुल केन्द्र पतरापाली के प्राथमिक, मिडिल एवं हाई स्कूल के शिक्षक एवं पालक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक जी डी सिंह द्वारा किया गया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई