प्रेमनगर कांटारोली मे कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन 17 को जुटेंगे छतीसगढ़ के दिग्गज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कांटारोली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 17 को जुटेंगे छत्तीसगढ़ केदिग्गज

प्रेमनगर / सूरजपुर  वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कांटारोली में विशाल सभा एवं जनचौपाल का आयोजन करने जा रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशि सिंह ने बताया कि यह आयोजन 17 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे ग्राम कांटारोली में होगा।

कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के दिग्गज नेता शामिल होंगे। इनमें छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं जिला प्रभारी गुलाब कमरो सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य फोकस तारा कोल ब्लॉक से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं हैं। कांग्रेस नेता प्रभावित ग्रामीणों से सीधी भेंट-मुलाकात कर उनकी मांगों, विस्थापन, मुआवजा और क्षेत्र से जुड़े अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

जिला कांग्रेस ने जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की है और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से कांटारोली चलो अभियान में शामिल होने की अपील की है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई